Type Here to Get Search Results !

*भारतीय बंजारा समाज एकता संकल्प यात्रा – पूर्व नियोजन समीक्षा बैठक संपन्न *सेवागड (प्रतिनिधी) आंध्र प्रदेश*




आज दिनांक 17 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक सेवागढ़, जिला अनंतपुर, आंध्रप्रदेश राज्य में भारतीय बंजारा समाज एकता संकल्प यात्रा के संदर्भ में पूर्व नियोजन समीक्षा बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


इस बैठक में संत सेवालाल महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय श्री जगन्नाथराव साहेब, धर्माधिकारी माननीय श्री महाराज, पूर्व सांसद माननीय श्री रविंद्र नाईक तथा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के समाज प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान आगामी भारतीय बंजारा समाज एकता संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु आवश्यक नियोजन, समाज एकजुटता, जनजागरण, संगठन सशक्तिकरण तथा विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।उपस्थिती मे महाराष्ट्र से विलास राठोड, सदाशिव चव्हाण, कांतीलाल नायक,प्रवीण राठोड, दिनेश राठोड, उत्तरप्रदेश से सरमन नायक मंगल नायक,दिनेश नायक,बाचंन्सिंग नायक,हरियाणा जयप्रकाश नायक,तामिळनाडू रवी नायक कर्नाटक सुभाषचंद्र राठोड,आंध्रप्रदेश से रवी नायक, तेलंगणा एक्समीनिस्टर रविंद्र नायक, दिल्ली से प्रवीण राठोड 


साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि यह संकल्प यात्रा संपूर्ण भारत में समाज की एकता का संदेश देने वाली एक ऐतिहासिक यात्रा सिद्ध होगी। सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर पूर्ण शक्ति एवं समर्पण भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments